- Hindi News
- वार्ड पांच : एक तरफ स्कूल, दूसरी तरफ डंप
वार्ड पांच : एक तरफ स्कूल, दूसरी तरफ डंप
एकतरफबच्चों का सरकारी स्कूल दूसरी और गंदगी का डंप। ये हाल है होशियारपुर के वार्ड नंबर पांच का। पहले ये क्षेत्र वार्ड नंबर 13 में हुआ करता था। शिमला पहाड़ी चौक से ऊना रोड को जाती सड़क पर कूड़े के डंप ही डंप है। पहले यहां कुछ ही लोग कूड़ा फेंकते थे, जो अब डंप की शक्ल ले चुका है। अब यहां 12 मोहल्लों का कचरा इकट्ठा होता है।
समाज सेवक पंडित विक्रम मेहता, सुमेश सोनी, सुनील कुमार शर्मा, शिंगारा सिंह सैनी, प्रताप सूद, नसीब दास, विंदर कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले ये वार्ड 13 नंबर में आता था लेकिन अब नई वार्ड बंदी के बाद उसे पांच नंबर बना दिया गया। विक्रम मेहता ने बताया कि सरकारी मिडिल स्कूल जिसे गंजा स्कूल भी कहते हैं, के सामने पहले कूड़े के छोटे छोटे ढेर थे अब वहां पर पांच छह डंप रख दिए गए हैं। लोग वहां कूड़ा फेंके। उन्होंने बताया जहां एक ओर देश में स्वच्छ अभियान चल रहा है वहीं स्कूल के पास गंदगी के ढेर होने से बच्चों की सेहत पर इसका कितना बुरा असर पड़ता होगा। इसके अलावा आसपास के दुकानदार भी कूड़े के डंप से बहुत परेशान हैं। खाने पीने की दुकानदारों ने बताया डंप के कारण वे अपना खाना भी अब दुकान के अंदर बनाते हैं। पहले जहां से मक्खियां बहुत आती थी। लोगों ने बताया कि कई बार तो गंदगी को खत्म करने के लिए शरारती लोग गंदगी को आग लगा देते हैं जिससे उठने वाली बदबू भी बीमारियों को न्योता देती हैं। इसके अलावा इस वार्ड में कई गलियों में लाईट की समस्या हैं।
ऊना रोड के शिमला पहाड़ी रोड पर स्कूल के सामने लगे कूड़े के ढेर।