पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजी की बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

केजी की बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चीसेअश्लील हरकतें करने वाले स्कूल वैन के ड्राइवर केवल कृष्ण पुत्र र| चंद निवासी डिगाना कलां को सिटी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर केवल कृष्ण एपीटोम स्कूल में वैन चलाता था। बुधवार को जब वह केजी की एक बच्ची को घर छोड़ने जा रहा था तो उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। इस बारे में बच्ची ने जब अपने घर बताया तो अभिभावक भड़क गए उन्होंने स्कूल प्रशासन से बात की। इसपर स्कूल प्रशासन ने पहले तो ड्राइवर को टर्मिनेट कर दिया और बाद में उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने स्कूल प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कस्टडी में बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी।