गोली चलने की वारदातों से लोगों में दहशत
लगातारशहरमें बढ़ रही गोली चलने वारदातों ने जहां शहर में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की नींद भी हराम कर दी है। पुलिस चाहे सुरक्षा के लाख दावे करे पर हवाई फायरिंग की समय-समय पर हो रही ऐसी वारदातों से लगता है कि ये सिर्फ दावे ही हैं।
पुलिस ने पिछले छह महीनों में जो भी वारदातों ट्रेस की हैं, आरोपियों से नाजायज असला बरामद होने से साफ है कि अवैध हथियार लेना आरोपियों के लिए आसान नहीं। मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन को चेताया है कि शहर में अवैध हथियारों की भरमार हो रही है।
पहलेभी हो चुकी हैं फायरिंग की घटनाएं : अगरबात वारदातों में बढ़ रही असले की मौजूदगी कि की जाए तो इस में कोई दो राए नहीं है कि शहर में अवैध असला लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह सारा असला यूपी की तरफ से सप्लाई होता है। लोग बेझिझक इस्तेमाल करते हैं।
पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाता। इसी तरह की वारदात 13 सितंबर को सुतैहरी रोड़ पर हुई थी, जिसके बाद मॉडल टाउन पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इससे पहले बाबा दीप सिंह नगर में भी हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। इसके आरोपी को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। यही नहीं पिपलांवाला मनीचेंजर की लूट के जो आरोपी काबू किए गए थे उनके पास से तो माउजर बरामद हुए थे। इसी प्रकार गत दिवस गढ़शंकर से काबू किए गए शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति से लूट करने वाले गिरोह पास से भी माउजर बरामद हुआ। बीते दिनीं प्रेमगढ़ मोहल्ले में भी गोली चलने की वारदात हुई थी।
पुलिस पूरी तरह सतर्क है : एसपी डोगरा
^शहरमें हो रही फायरिंग के संबंध में एसपी नरेश डोगरा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में अमन शांति कायम रखने के लिए पुलिस तैयार बर तैयार है। अगर कोई ऐसी घटनाओं को अंजाम देगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।