पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुगलाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

फुगलाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

भटराणामें जमीनी विवाद के कारण हुए दर्शन सिंह कत्ल कांड का आरोपी गुरमीत फुगलाना अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जब दर्शन के परिवार वालों ने लाश सड़क पर रख कर धरना लगाया था तो मौके पर पहुंचे डीएसपी चब्बेवाल हरदीप कुमार बंगड़ ने परिवार वालों को आश्वासन दिया था कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। परंतु कत्ल के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। चाहे पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही दर्शन सिंह के बेटे लखबीर सिंह के बयानों के आधार पर गुरमीत के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था परंतु इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...