पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 16 एलिमेंट्री स्कूल विद्यार्थियों की कमी के कारण बंद हुए : धीमान

जिले के 16 एलिमेंट्री स्कूल विद्यार्थियों की कमी के कारण बंद हुए : धीमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 मनरेगा मजदूरों को कागजों में मेहनताना: धीमान

पहाड़ीगांव हेलरां में 29 मनरेगा मजदूरों का हजारों रुपए का मेहनताना सरकारी कागजों में मजदूरों के नाम चढ़ा हुआ है जबकि उनके बैंक अकाउंट में कोई भी पैसा जमा नहीं हुआ। उनको यह मेहनताना निजी रूप में भी नहीं मिला।

यह जानकारी लेबर पार्टी भारत के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने दी। उन्होंने सरकार और पंचायत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर इस केस की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी अधिकारियों और जिम्मेवार पंचायत खिलाफ कार्रवाई की गई तो केस को अदालत में ले जाएंगे। जब गांव के मनरेगा मजदूरों को इस ठगी के बारे में पता चला तो उन्होंने सरकार और पंचायत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

धीमान ने बताया कि गांव हेलरां में 2014-15 और 2015-16 में मनरेगा मजदूरों को मेहनताना नहीं दिया गया और ही जॉब कार्डों पर किए काम की कोई जानकारी लिखी है। 2013-14 के पन्नों पर ही काटकर 2015-16 लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा वेबसाइट पर इस गांव के मनरेगा मजदूरों ने 2014-15 और 2015-16 की मजदूरी उनके बैंक खातों में डाली दिखाई हुई है पर मजदूरों के बैंक खातों में कोई पैसा नहीं आया। धीमान ने बताया कि जॉब कार्ड नंबर 39, 38, 37, 33, 32, 30, 32, 29, 26, 11, 23, 13, 16 और 11 के मजदूरों के साथ धक्का हुआ है। कार्ड नंबर 07-008, 058-001-23 को 62 दिनों का काम दिखलाकर 13,020 मेहनताना दिखाया है और जॉब कार्ड नंबर को 47 दिन के काम के पैसे दिए दिखाएं हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस गांव में मनरेगा मजदूरों के साथ बड़ा घपला किया हैं जिसकी जांच होनी चाहिए।

मामले की गंभीरता से जांच करवाएंगे : एसडीएम

एसडीएमअमरजीत सिंह ने कहा कि इस केस की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी व्यक्ति दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ी गांव हेलरां में मनरेगा मजदूर अपने साथ हुई ठगी का पर्दाफाश होने पर सरकार और विभाग विरुद्ध नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...