पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रबड़ मिल चलाने वाले विवेक गोयल को पीएफ डिपार्टमेंट ने जेल भेजा

रबड़ मिल चलाने वाले विवेक गोयल को पीएफ डिपार्टमेंट ने जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर/जालंधर| होशियारपुरके जीपीआर रबड़ मिल के मालिक विवेक गोयल को पीएफ की टीम ने हरदयालनगर गढ़ा रोड, जालंधर में आवास से गिरफ्तार किया। दोपहर तीन बजे तक उसे डिफाल्टिंग अमाउंट जमा कराने को कहा गया था। इसमें विफल रहने पर उसे जेल भेज दिया गया है। उस पर अपने कर्मचारियों के पीएफ के 991054 रुपए जमा नहीं करवाने का आरोप है। काफी लंबे समय से पीएफ आफिस की तरफ से उसे नोटिस जारी हो रहा था लेकिन वह काबू नहीं रहा था। छह फरवरी को उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन स्थानों पर छापेमारी की गई थी लेकिन गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पीएफ कमिश्नर धीरज गुप्ता ने बताया कि उसने मार्च 2005 से लेकर अक्टूबर 2012 तक के पीएफ की रकम नहीं जमा करवाई थी। उसे फरवरी 2015 से नोटिस दिए जाना शुरू हुआ। मई 2015 से अरेस्ट वारंट इश्यू किए गए लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई। टीम में रिकवरी आफिसर पवन बंसल, मोहन सिंह, करनैल सिंह, रवि सिन्हा, रामलाल शामिल है।

खबरें और भी हैं...