पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईसाई संगठनों ने निकाला रोष मार्च

ईसाई संगठनों ने निकाला रोष मार्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट और पास्टर एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

भास्करसंवाददाता | होशियारपुर

ग्रीनव्यू पार्क में मसीही भाईचारे की बैठक क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट और पास्टर एसोसिएशन की अगुवाई में हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रधान लारेंस चौधरी विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के बाद प्रार्थना सभा हुई और रोष रैली निकाली गई। जो होशियारपुर के कचहरी चौक, माहिलपुर अड्डा चौक से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची और डीसी को मांग पत्र दिया।

लारेंस चौधरी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा आई है अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हुए हैं। मसीही भाईचारा अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। धार्मिक असहनशीलता का मुद्दा भारत की लोकतांत्रिक पहचान और धर्म निरपेक्षता के लिए बड़ा खतरा है। पिछले काफी समय से चर्चों की तोड़फोड़, प्रचारकों का अपमान और मसीही भावनाओं पर हमले इसकी ताजा उदाहरण है। 29 जनवरी को यूपी के ऊरई जिले के गांव केडर में मसीही प्रचारक अवदेश कुमार के साथ हुई घटना की उन्होंने निंदा की। उन्होंने कहा कि मसीही भाईचारे के लिए ये शर्मनाक घटना है। इस घटना के कारण मसीही भाईचारे में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से मांग पत्र के जरिए मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके प्रचारक पर दर्ज झूठे केस को वापिस लिया जाए। उन्होंने कहा अगर एक सप्ताह में कार्रवाई की गई तो पूरे देश में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके सुनील न्यूटन, महंगा मसीह, कश्मीरी लाल, मोहन मसीह, विलीयम मसीह, परमजीत पम्मा, आयूब मसीह, बचन मसीह, बिक्का मसीह, सुलखन मसीह, सुखदेव मसीह, बलकार, लखविंदर मट्टू, विजय, शिंदरपाल, प्रेम, बशीर और सुरिंदर, मनिंदर भी मौजूद थे।

रोष मार्च कचहरी चौक, माहिलपुर अड्डा चौक से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची और डीसी को मांग पत्र दिया।

खबरें और भी हैं...