मिट्टी की महत्ता संबंधी सेमिनार आज
गढ़दीवाला| खेतीबाड़ीविभाग पंजाब ब्लॉक भूंगा द्वारा होशियारपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सहयोग से मिट्टी की महत्ता संबंधी सेमिनार 10 फरवरी को सरहाला रोड पर डीएवी स्कूल के खेल मैदान में करवाया जाएगा। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. परमजीत सिंह ढट्ट ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी सरविंदर सिंह ने बताया कि सेमिनार के मुख्यातिथि डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा और अध्यक्षता सुरिंदर सिंह जिला प्रधान करेंगे।