किसान सहायक धंधे अपनाएं : तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर | किसानकृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाएं, जिससे उन्हें कम मेहनत में अधिक लाभ हो सके। किसान डेयरी फार्म, मुर्गी पालन, मस्त पालन जैसे सहायक धंधे अपना सकते हैं। इन धंधों के फलीभूत करने में सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती हैं और इन धंधों को लिए सरकार सब्सिडी भी देती है। यह बात जिला स्तरीय पशु धन और दूध दोहन के दो दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने कही।तीक्ष्ण सूद ने पशु पालन विभाग के कार्यक्रम की सराहना की। -पेज 4