- Hindi News
- करण अरोड़ा की आंखें करेंगी दो जिंदगीयां रोशन
करण अरोड़ा की आंखें करेंगी दो जिंदगीयां रोशन
होशियारपुर | फगवाड़ारोड के करण अरोड़ा की आंखे दो जिंदगीयां रोशन करेंगी। करण की मौत के बाद शोकग्रस्त परिजनों में पिता मदन लाल अरोड़ा, माता सुषमा अरोड़ा और आशीष अरोड़ा ने नेत्रदान संस्था से संपर्क कर उन्हे नेत्र सौंपे। नेत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में संस्था से मलकीयत सिंह महेड़ू, हरीश ठाकुर, सुरेश कपाटिया, प्रो. जसबीर सिंह की टीम डा. अनिल तनेजा को साथ लेकर नेत्र प्राप्त कर सरकारी मैडिकल कालेज अमृतसर को भेज दिए।