पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कत्ल के दो आरोपी गिरफ्तार

कत्ल के दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटकीनीयत से हमला कर दो भाइयों पर हमला करने वाले चार आरोपियों में से दो आरोपियों को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में घायल हुए दोनों भाइयों में से एक भाई ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया था। काबू किए गए दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। काबू किए गए आरोपियों में अखलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार, राम कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी सुंदर नगर के नाम शामिल हैं। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। गौरतलब है कि उक्त आरोपियों ने होशियारपुर फगवाड़ा रोड़ पर मोहल्ला सुंदर नगर में उक्त चार युवकों ने लूटपाट की नियत से दो भाईयों पर हमला कर दिया था। घायलों में एक ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान इजराईल पुत्र गुबरे निवासी कंचनपुर यूपी हाल निवासी प्रेमगढ़ के रूप में हुई थी। जबकि घायल होने वाले दूसरे भाई का नाम ज्वाईलाईन था। पुलिस को दिए अपने ब्यानों में ज्वाईलाईन ने बताया था कि वे और उसका भाई इजराईल (35) चादर बेचने का काम करते हैं और मंगलवार को भी इसी सिलसिलें में सुंदर नगर गए थे। उन्होंने बताया शाम करीब साढ़े पांचे बजे जब वे वापिस घर आने लगे तो उन्हें युवकों ने घेर लिया। युवकों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने उनसे दिन भर की कमाई मांगी जब उसने भाई ने देने से मनाकर दिया तो उन्होंने उनपर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया और उससे पांच हजार रुपए भाई से 6 हजार रुपए की नगदी छीन कर फरार हो गए थे।

आरोपियों ने फेरी लगाकर रहे भाइयों पर किया था हमला।