- Hindi News
- पासपोर्ट मेलों में एप्लीकेशन और फीस होंगे जमा
पासपोर्ट मेलों में एप्लीकेशन और फीस होंगे जमा
जालंधर | पासपोर्टअफसर हरमनबीर सिंह गिल ने सोमवार को डीसी कमल किशोर यादव को चिट्ठी लिखकर जालंधर और होशियारपुर में लग रहे पासपोर्ट मेलों की जानकारी दी है। इनमें जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट के लोग आवेदन कर सकेंगे। डीसी यादव से कहा है कि सुविधा सेंटरों के जरिए लोगों को इन मेलों के बारे में जानकारी दें। पासपोर्ट आफिसर ने उक्त चिट्ठी में कहा है कि तत्काल पासपोर्ट, नए पासपोर्ट और पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करने के आवेदन ही लिए जाएंगे।