- Hindi News
- निगम चुनावों में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी: अरोड़ा
निगम चुनावों में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी: अरोड़ा
जिलाकांग्रेसकमेटी की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिला प्रभारी स.हरमिंदर सिंह गिल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि सभी कांग्रेसी निगम चुनावों में एक जुट होकर काम करेंगे। कांग्रेस 50 वार्डों में उचित योग्य व्यक्ति को टिकट देगी।
बैठक को संबोधित करते हुए स.हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि नगर कौंसिल चुनाव जनवरी 2015 में होने की उम्मीद है। पंजाब प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के अध्यक्ष ने आवेदन प्राप्त करने, उनकी प्रोसेसिंग उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया की निगरानी को कमेटी बनाई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसानों को उनकी धान की फसल की अदायगी करने में पूरी तरह से विफल रही है। आखिरी अदायगी 31 अक्तूबर 2014 को की गई थी। इस अवसर पर संगत सिंह गिल्जीयां, जोगिंदर नाथ पूर्व विधायक, जसवीर सिंह पाल, अरुण डोगरा, मोहन लाल पहलवान, कर्मवीर बाली, सुंिरदर पाल सिद्धु, ब्लाक अध्यक्ष राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष दलजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सतपाल चब्बेवाल, अमरप्रीत लाली, कृष्ण सैणी, महिंदर पाल आनंद, राज कुमार थापर, कमल कटारीया, मदन लाल बद्धन, रमेश डडवाल, चौ.अमरजीत, सुनीश जैन, उजागर सिंह, गुरिंदर सिंह धूत, तरणजीत सेठी, राम मूर्ति, विक्रम मेहता, सुमेश सोनी, अवतार ढांडीआ, पासचर जोनी, जसवंत राय, प्रदीप कुमार, डा.शंभू आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।