पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकरी में दूध उत्पादक सिखलाई और विस्तार कैंप लगाया

सीकरी में दूध उत्पादक सिखलाई और विस्तार कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायरेक्टरडेयरी विकास विभाग होशियारपुर की ओर से इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में दूध उत्पादक सिखलाई तथा विस्तार कैंप गांव सीकरी में लगाया गया। रिर्सोस पर्सन डॉ. जसवंत सिंह, वैटनरी अफसर डॉ. महावीर जोशी ने पशु पालकों को हरा चारा सारा साल संभालने, चारे का आचार, घर में अपनी फीड तैयार करने तथा दुधारू पशुओं की नस्ल, नस्ल सुधार तथा डेयरी विकास की जानकारी दी। पशुओं की बीमारियों, उनके इलाज संबंधी तथा टीकाकरण संबंधी बताते हुए माहिरों ने दूध उत्पादकों को पशुओं से ज्यादा दूध लेने संबंधी तकनीक की भी जानकारी दी। मौके पर सरपंच सेवा सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, हरविंदर सिंह, ओंकार सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, दीदार सिंह, दौलत सिंह, गुरमेल सिंह, महिंदर सिंह, रमन सिंह आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।

सीकरी में लगाए गए दूध उत्पादक सिखलाई विस्तार कैंप में जानकारी देते वक्ता।