पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 को कनक मंडी चौक से निकाला जाएगा मार्च फार जस्टिस एंड पीस

16 को कनक मंडी चौक से निकाला जाएगा मार्च फार जस्टिस एंड पीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें निकाले जाने वाले ‘मार्च फार जस्टिस एंड पीस’ के संबंध में बैठक श्री भगवान परशुराम सेना के जिला प्रधान आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में हुई। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि उक्त मार्च 16 दिसंबर को कनक मंडी चौक से फगवाड़ा चौक तक निकाला जाएगा। आशुतोष शर्मा ने बताया कि पंजाब में आतंकवाद के दौर दौरान मारे गए हिंदू परिवारों के आश्रितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाले जा रहे इस मार्च में जहां शहर की अलग-अलग संस्थाएं भाग ले रही हैं वहीं पीड़ित परिवारों के सदस्य भी पहुंच रहे हैं।

आशुतोष ने कहा कि उनका मार्च किसी के खिलाफ नहीं बल्कि एक बात को लेकर भी है कि यदि दंगा पीडितों और अन्य आतंकवाद पीडितों को न्याय मुआवजा आदि दिया जा सकता है तो हिंदुओं से भेदभाव क्यों? यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सैनी तथा शिव सेना हिंदोस्तान के जिला उपाध्यक्ष चांद शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं भारतीय संस्कृति के अनुरूप बिना भेदभाव के ही सभी पीडितों को एक समान इंसाफ दिया जाना चाहिए। मौके पर सनातन धर्म महावीर दल के अमृतलाल अग्निहोत्री, विश्व हिंदू परिषद के योगेश कुमरा, हिंदू संघ के पंकज बेदी, बजरंग दल के नीरज, भगवान वाल्मीकि गुरु रविदास सेना एसएम सिद्धू, वीर हकीकत राय सेवा समिति के विजय सूद पप्पा, पवन कुमार, ब्राह्मण कल्याण परिषद के केसी शर्मा, युवा स्वर्णकार संघ डीके बब्बर, ब्राह्मण सभा के कमलेश शर्मा, भैरो सभा के बिट्टू मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता करते श्री परशुराम सेना के जिला प्रधान आशुतोष शर्मा।