एलआईसी कर्मियों का जत्था को होगा रवाना
पीडी आर्या स्कूल में सम्मान समागम
होशियारपुर | पीडीआर्या महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल टिमाटनी आहलूवालिया की अध्यक्षता में स्कूल में सम्मान समागम करवाया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि गत दिनों 60वीं स्कूल नेशनल बाक्सिंग गर्ल्स अंडर 19 ग्वालियर, मध्यप्रदेश में पीडी आर्या स्कूल की दो खिलाड़ियों मनु बध्धन और रेणु रानी ने भाग लिया था। 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में मनु बध्धन ने लगातार दूसरी बार ब्रांज मैडल जीता। बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह, कोच घनैय्या लाल, गौतम भार्गव स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।