- Hindi News
- ग्रीन पार्क के सामने लगाया भाजपा सदस्यता कैंप
ग्रीन पार्क के सामने लगाया भाजपा सदस्यता कैंप
होशियारपुर | जिलाभाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक हरीश शर्मा की अध्यक्षता में मोहल्ला कृष्णा नगर वार्ड नंबर 6 में कोर्ट रोड पर ग्रीन पार्क के सामने भाजपा सदस्यता कैंप लगाया गया। इस दौरान जिला भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक जिला सचिव कृष्णा अरोड़ा, सह संयोजक शाम सुंदर दत्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों के मोबाइल से भाजपा का सदस्यता नंबर 1800-266-2020 डायल करवा कर उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अरोड़ा ने बताया कि समाज का हरेक वर्ग भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक है। हरीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर गैर सामाजिक संस्थाओं का रुझान भाजपा की तरफ हो रहा है। इस अवसर पर चंद्र कांता दत्ता, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक चंद्र मोहन वासुदेवा, सुभाष शर्मा, यशपाल पराशर आदि उपस्थित थे।