- Hindi News
- विदेश भेजने के नाम पर 1.5 लाख ठगे, एक नामजद
विदेश भेजने के नाम पर 1.5 लाख ठगे, एक नामजद
विदेशभेजनेका झांसा देकर 1.5 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना हरियाना की पुलिस ने एक आरोपी पर धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने यह मामला तिरलोचन सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी कक्कों के ब्यानों के आधार पर गुरदयाल सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी रविदास नगर होशियारपुर के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने ब्यानों में तिरलोचन सिंह ने बताया कि उसने गुरदयाल सिंह ने वायदा किया था कि वह उसे विदेश भेजेगा। उसने उसे विदेश भेजने के लिए 1.5 लाख की डिमांड की थी। इस दौरान उसने उसे पैसे अपना पासपोर्ट दे दिया। गुरदयाल ने यह वायदा किया था कि वह उसे कुछ दी दिनों में उसे विदेश भेज देगा वहां पर उसकी नौकरी का इंतजाम कर देगा। बाद में तो उसने उसे विदेश भेजा ही उसके पैसे पासपोर्ट लौटाया। इस संबंध में उसने 10-04-2013 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाया थी। एसएसपी ऑफिस ने उसकी शिकायत डीएसपी हैडक्वार्टर को जांच के लिए रैफर की गई थी। जांच के बाद उक्त आरोपी पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।