पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनेंसर पर हमला करने वाले पूर्व भाजयुमो नेता पर केस दर्ज

फाइनेंसर पर हमला करने वाले पूर्व भाजयुमो नेता पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंसीनगरमें मंगलवार देर रात भाजयुमो के मंडल प्रधान और उसके भाई ने एक फाइनेंसर को डारने के लिए हवाई फायर किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी और मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक चला हुआ कारतूस, डाट और टूटी बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

संजीव कुमार पुत्र कुलदीप चंद ने बताया कि वह फतेहगढ़ रोड पर फाइनेंस का काम करता है। भाजयुमो के पूर्व मंडल उप प्रधान दिलबाग सिंह उर्फ बागी नौकरी करता था। कुछ समय पहले उन्होंने बागी को निकाल दिया था। इससे खफा बागी ने पहले भी हमला किया था। यह मामला माडल टाउन में दर्ज है। मंगलवार रात दस बजे फाइनेंसर अपने घर में मौजूद थे। घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा था। चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी थी। बागी अपने भाई जसपाल के साथ घर के बाहर आया और उनको धमकाना शुरू कर दिया। वह पिछले कुछ दिनों से अपने किसी जानकार के घर ही सोते हैं। वह घर से जाने ही वाले थे जब दोनों घर के बाहर गए। वह चाबी लगा मोटरसाइकिल बाहर खड़ा कर तुरंत कमरे में घुस गए अपनी जान बचाई। जब वह ललकारे माने के बाद भी घर से बाहर नहीं निकले तो वह मोटरसाइकिल ही उठाकर ले गए। घर से बाहर कुछ दी दूरी पर मोटरसाइकिल तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सतीश कुमार ने वहां की छानबीन की तो एक खाली कारतूस और एक दातर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

हालांकि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रधान रणजीत सिंह राणा ने कहा कि दिलबाग बागी भाजयुमो पश्चिमी मंडल के वाइस प्रधान से पहले ही हटा दिया गया है। अब उसका पार्टी से नाता नहीं है। डीएसपी सिटी सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ भरत मसीह ने कहा कि मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है

बंसीनगर में वारदात के बाद टूटी पड़ी बाइक और फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग। -भास्कर