- Hindi News
- रेल मंत्री प्रभु से मिले सांपला और ज्याणी
रेल मंत्री प्रभु से मिले सांपला और ज्याणी
केंद्रीयसामाजिकन्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला होशियारपुर रेलवे के विस्तार को लेकर बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिले। उनके साथ पंजाब के स्वास्थ मंत्री सुरजीत ज्याणी भी थे। सांपला ने होशियारपुर-दिल्ली डेली एक्सप्रेस चलाने पर आभार प्रकट किया। सांपला ने प्रभु को बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में बने होशियारपुर रेलवे स्टेशन को विस्तार देना समय की मांग है। होशियारपुर में कई कारखाने हैं सरकार यहां पर और भी उद्योग लगाने की योजना बना रही है। इसके लिए रेलवे का नेटवर्क जरूरी है। यदि होशियारपुर को टांडा रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया जाए तो होशियारपुर सीधे तौर पर पठानकोट के साथ जम्मू कश्मीर से जुड़ जाएगा। इसी तरह होशियारपुर को यदि रोपड़ से जोड़ दिया जाए तो होशियारपुर चंडीगढ़ के साथ साथ वाया सरहिंद होते हुए नई दिल्ली तक जाने के लिए एक और वैकल्पिक रेलमार्ग के तौर पर जुड़ जाएगा। सांपला ने बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आश्वासन दिया है कि वह होशियारपुर रेलवे विस्तार के मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे।