हरिनाम संकीर्तन 14 दिसंबर को होगा
होशियारपुर|108 दादागुरु महाराज जी के 78वें भंडारे के उपलक्ष्य में सुक्की चोई में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 14 दिसंबर को दोपहर 1 बजे होगा। प्रधान हरि परकाश सूद अशोक मल्ली ने बताया कि इस संबधी 21 दिसंबर को कन्या पूजन, भंडारा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से भंडारा, संकीर्तन रात 8 बजे सम्मान समागम आयोजित किया जाएगा।