पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्ड स्टोर मालिक ने मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया

कोल्ड स्टोर मालिक ने मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिंदराकोल्डस्टोर के मालिक जतिंदर सिंह बैंस के बयान पर थाना चब्बेवाल पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर अमृतपाल सिंह पुत्र नरिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जतिंदर सिंह बैंस ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहते हैं। जैतपुर में उनका कोल्ड स्टोर है। उसने पिछले 7-8 साल से अमृतपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह को बतौर मैनेजर रखा था। जब वह अब इंग्लैंड से वापस आया तो उसे कुछ शक हुआ। उसने अमृतपाल से लेजर चेक करवाने के लिए कहा परंतु अमृतपाल ने रिकार्ड दिखाने से मना कर दिया और लेजर बुक गायब कर फरार हो गया।