पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना बताए डीटीओ ऑफिस शहर से बाहर शिफ्ट, लोग परेशान

बिना बताए डीटीओ ऑफिस शहर से बाहर शिफ्ट, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ जिला प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय में नए सुविधा सेंटर का निर्माण करवा रहा है। दूसरी तरफ बिना किसी सूचना के डीटीओ आफिस शिफ्ट कर दिया गया है। इससे लोग परेशान है।

क्योंकि जिस जगह सुविधा सैंटर का नया प्लान तैयार किया जा रहा, वहां पहले डीटीओ ऑफिस था जो अब राम कालोनी कैंप में अंबेडकर भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां एक ही छत के नीचे सारे काम निपट जाते थे वहीं लोगों को अब शहर से बाहर अपने काम करवाने के लिए जाना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन को चाहिए था कि मिनी सचिवालय में ही कहीं टैंपरेरी बेस पर डीटीओ ऑफिस स्थापित करके काम चलाया जा सकता था ताकि लोगों को भी परेशानी हो बिना किसी रूकावट परेशानी के डीटीओ ऑफिस का सारा काम निपट जाए।

नरिंदर पाल।

कुलवंत सिंह।

परवेश।

लालचंद।

कंस्ट्रक्शन तक परेशानी, बाद में लाभ मिलेगा : डीटीओ

इससंबंध में जब डीटीओ दरबारा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो प्लैन मिनी सचिवालय में चलाया जा रहा है वह लोगों की सुविधा के लिए है। लोगों को ऑफिस शिफ्ट होने से कुछ परेशानी तो हो रही हैं परंतु जब नया सुविधा सैंटर तैयार हो जाएगा तो लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी।

भास्कर की टीम जब डीटीओ ऑफिस में मौके का मुआयना किया तो परेशानी का पता चला। गढ़शंकर से पहुंचे एक बर्जुग लाल चंद ने बताया कि वह सुबह करीब 6.30 बजे घर से निकले थे। 9.00 बजे होशियारपुर मिनी सचिवालय में पहुंच गए वहां आकर उन्हें पता चला कि डीटीओ ऑफिस तो अब राम कालोनी कैंप में शिफ्ट कर दिया है। वह अब यहां पहुंचे तो पता लगा कि कागज अधूरे हैं वह कचहरी से एटैस्ट होने हैं। लाल चंद ने बताया कि अब 1.30 बज चुका है, मैं कब कचहरी जाऊंगा, कागज एटैस्ट होंगे कब वापिस आकर फाईल जमा करवाऊंगा। बब्लू उर्फ राज कुमार ने बताया कि वह स्पीनिंग मिल में काम करता है। आज छुट्टी ली थी परंतु अब फिर कचहरी जाना पड़ेगा। यही मामला परवेश उर्फ नरिंदर पाल का था। लोगों की मांग है कि यदि मिनी सचिवालय में ही डीटीओ ऑफिस टैंपरेरी तौर पर शि कर दिया जाता तो उन्हें इस तरहा की परेशानी का सामना करना पड़ता।

शहर के बाहर पहुंचने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान

राम कॉलोनी कैंप में डीटीओ आफिस के बाहर लगी भीड़। -भास्कर

समस्या