- Hindi News
- निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी, 15 तक दे सकते हैं एतराज
निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी, 15 तक दे सकते हैं एतराज
निगमचुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। सभी पचास वार्डों की मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। निगम में आफिस में मंगलवार को सूची देखने वालों की भीड़ लगी रही।
शहर के हर 10 वार्ड के पीछे एक टेबल लगाई गई थी। इसके अलावा लोगों के एतराज जानने के लिए भी दो टेबल लगाए गए हैं। इसके लिए अलग से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। निगम कार्यालय में ही वार्डबंदी के नक्शा भी लगा है। नगर निगम कमिश्नर जेसी सभ्रवाल ने बताया कि 15 दिसंबर तक एतराज दे सकते हैं।
होशियारपुर नगर निगम कमिश्नर जेसी सभ्रवाल ने बताया कि स्थानींय निकाय विभाग की तरफ से होशियारपुर के सभी 50 वार्डों के मतदाता सूची को निगम कार्यालय में शहरवासियों को देखने के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है। वार्डबंदी के पश्चात शहर के कई मुहल्ले के मतदाताओं के नाम दूसरे वार्ड में चले गए हैं वो इसके खिलाफ 15 दिसंबर तक निगम कार्यालय में पहुंच अपना एतराज दर्ज करवा सकते हैं। 15 दिसंबर तक मिले सभी दावे एतराज उपमंडल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया जाएगा उसके बाद अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया जाएगा।
मतदाता सूची में दावे और एतराज 15 तक लिए जाएंगे: निगम कमिश्नर
{ अनुसूचितजाति पुरुष के लिए रिजर्व वार्ड- 9,10, 15, 18, 20, 25, 48 49 { अनुसूचितजाति महिला के लिए रिजर्व वार्ड - 16,17, 22, 30 50 {पिछड़ी जाति के लिए रिजर्व वार्ड- 2426 { सामान्यवार्ड (पुरुष)- 02,03, 05, 06, 08, 12, 14, 19, 21, 23, 27, 28, 29, 35, 37, 38, 40, 42, 43, 44, 45, 46 47 {सामान्य वार्ड- महिला- 01,04, 07, 11, 13, 31, 32, 33, 34, 36, 39 41
निगम चुनाव में कुल 50 आरक्षित सीट में से 13 सीट एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित है। एससी कैटेगरी के लिए शहर के 13 सीटों के लिए वार्ड संखया 9, 10, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 25, 30, 48, 49 50 वार्ड को आरक्षित किया गया था। यही नहीं बैकवर्ड कैटेगरी के लिए आरक्षित दो वार्डों के लिए वार्ड संखया 24 26 को आरक्षित किया गया था।
एतराज के बाद
एतराज से पहले स्थिति
पहली बार निगम में होंगी 17 महिला पार्षद
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में वार्डबंदी जारी होने के बाद होशियारपुर के लोगों ने कोई खास एतराज दर्ज नहीं करवाए थे लेकिन अब जिस वार्डबंदी को स्थानीय निकाय विभाग ने मुहर लगाई है उसमें कुछ वार्डों के आरक्षण बदल गया है। नगर निगम होशियारपुर के