- Hindi News
- मांगों को लेकर रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक
मांगों को लेकर रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक
पंजाबरोडवेजरिटायर्ड इंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पूर्व ट्रैफिक मैनेजर र| चंद भारद्वाज की अध्यक्षता में होशियारपुर बस स्टैंड में हुई। सीनियर रिटायर्ड कर्मियों ने सरकार से मांग की कि रिटायर्ड वर्ग एक मजबूत वर्ग है। पार्टी प्रधान आरसी भारद्वाज ने सरकार को चेतावनी दी कि जो आदेशानुसार खजाना बंद किया है उसको तुरंत खोला जाए क्योंकि ज्यादा आयु के कर्मचारी अपने मेडिकल बिलों की अदायगी हेतु रोजाना खजाना कार्यालयों के समक्ष-धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खजाना अफसर होशियारपुर से नवांशहर अपने ही कानून बता कर वर्करों के एरियर बिल रोक कर बैठे है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2014 से 10 प्रतिशत डीए की बकाया जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत डीए की किस्त पर 1500 रुपए मैडिकल भत्ता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी की तो वह तेज संघर्ष करेंगे।
इस दौरान मक्खन सिंह, सोहन लाल, बाबा संसार सिंह, पंडित जगदीश लाल, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरबख्श सिंह, हरी किश्न साआई नंगल, अवतार सिंह, शाम लाल सरपंच, कुलभूषण परकाश सिंह अन्य शामिल थे।
बैठक दौरान रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाईज वैल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य। -भास्कर