- Hindi News
- सीएम के राजनीितक सलाहकार ने किया समस्याओं का फैसला
सीएम के राजनीितक सलाहकार ने किया समस्याओं का फैसला
मुख्यमंत्रीकेराजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद की ओर से भाजपा कार्यालय, रेलवे रोड, शास्त्री मार्केट में लगाए गए जनता दरबार में बुधवार को पुलिस की ओर से कार्रवाई करने, बिजली की समस्याओं, गलियों सड़कों की मुरम्मत, स्ट्रीट लाईटें लगवाने, रास्तों में रुकावट दूर करवाने आदि के लिए सैकड़ों लोग पंहुचे।
तीक्ष्ण सूद ने मौके पर ही संबधित अधिकारियों को फोन पर समस्याएं शीघ्र हल करवाने के निर्देश दिए। एक दिलचस्प मामले में नई आबादी नलोईयां से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने पूर्व पार्षद डा. प्रवीण के नेतृत्व में शिकायत की कि कुछ शरारती तत्वों ने पीने के पानी की सप्लाई के वाल्वों को अपनी मर्जी से चलाने तथा बंद करने के लिए चाबी बनवा रखी थी। यह तत्व पहले चोरी से आबादी में सप्लाई बंद कर देते थे फिर धरने प्रदर्शन लगाकर तथा अखबारों में खबर देकर प्रशासन की बदनामी करते थे और कई बार अपनी साथ बनाने के लिए खुद ही फर्जी फोन कर अधिकारियों पर रोब डालने का बहाना करके पानी चला कर वाहवाही लूटते थे। सूद ने नगर निगम अधिकारियों से पकड़ी गई नकली चाबी सौंपते हुए इन शरारती तत्वों पर बनती कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा पानी सुचारु व्यवस्था बहाल करने को कहा।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद, आनंदवीर सिंह, कृष्ण अरोड़ा, रमेश जालिम, डा. इंद्रजीत शर्मा, ज्ञान बांसल, विनोद परमार, सुरेश भाटिया, रमेश ठाकुर मेशी, अमरजीत लाडी, बलविंदर बिंदी, यशपाल, इंज. प्रमोद सूद, शिव कुमार काकू, रामदेव यादव, संतोख सिंह, पाल सिंह, हजारा सिंह, विनोद हंस, अशोक सूद, कृष्ण कतना शामिल थे।