पेयजल की बोतल से निकली गंदगी
होशियारपुरकेजस्सा सिंह रामगढ़िया चौक के पास चाय की दुकान पर एक पेयजल की बोतल में गंदगी निकली। दुकानदार ने बताया उसने उक्त कंपनी अधिकारियों से बात की लेकिन किसी ने उसकी समस्या का हल नहीं किया जब उसने संबंधित एजेंसी वाले से बात की तो उन्होंने कहा कि वे बोतल को खोल कर उसे जमींन पर गिरा दो। दुकान मालिक ने बताया कि कंपनी की अपने ग्राहकों की संजीदगी इसी बात से साफ लग जाती हैं।
ठाकुर टी स्टाल के मालिक संजीव ठाकुर पुत्र रघुवीर ठाकुर ने बताया कि वे पिछले 35 वर्षाे से यहीं दुकान कर रहे हैं और चार पांच दिन पहले ही उसने ये पे जल मंगवाया था और आज उसकी दुकान पर एक ग्राहक आया और उसने पेयजल की मांग की तो उसने ये बोतल उसे दे दी। अभी बोतल खोली भी नहीं थी की ग्राहक ने उसे कहा कि बोतल में बहुत गंदगी है तो उसने ग्राहक को तो दूसरी बोतल दे दी और पेयजल कंपनी के अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने कहा आपकी समस्या का हल करवा देते है, लेकिन जब काफी देर तक फोन नहीं आया तो जिससे उसने सामान मंगवाया था उसे फोन किया और घटना बताई तो उसने कहा बोतल का ढक्कन खोल कर उसे गिरा दो।
पेयजल की बोतल में पड़ी गंदगी, पेयजल की बोतल में पड़ी गंदगी को दिखाता दुकानदार।