पंकज कृपाल ने सौंपा सूद को ज्ञापन
होशियारपुर| एडवोकेटपंकज कृपाल के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने हिंदु वर्ग की मांगों संबंधी सीएम के राजनीतिक सलाहकार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को ज्ञापन भेंट किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन में पंजाब में आंतकवाद दौरान शहीद हुए 32 हजार हिंदुओं तथा दलितों को शहीद का दर्जा देकर उन परिवारों को आर्थिक सहायता देने, पंजाब में हिंदुओं को अलपसंख्यक का दर्जा देने तथा पंजाब काआर्थिक तौर पर कमजोर हिंदुओं को आरक्षण देने की मांग की गई। इस अवसर पर सूद ने कहा कि वे सभी मुद्दो को गंभीरता से सीएम परकाश सिंह तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू वर्ग की आस्था का प्रतीक श्री मद् भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने का प्रयास करेंगे। कृपाल ने कहा कि आज ये मुहिम शुरू की है लेकिन इसके बाद विधायकों तथासांसदों को भी इसका ज्ञापन देंगे। इस अवसर पर शिव सूद, चौधरी बलविंदर बिट्टू, एडवोकेट रोहित जोशी, अश्विनी गैंद, आकाश शर्मा भी मौजूद थे।