अंडर 17 बास्केटबाल चैंपियनशिप करवाई
जिलाबास्केटबॉलएसोसिएशन के महासचिव सुरिंदर सिंह संधू की तरफ से अंडर 17 लड़के लड़कियों और ओपन वुमन और मैन जिला बास्केटवाल चैंपियनशिप पुरहीरां स्टेडियम में करवाई गई।
स्व. टहल सिंह पुरहीरां, लश्कर सिंह अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, अमरजीत सिंह रूपोवाल डीपीई और महंत राम नरेश दास की याद को समर्पित इस मुकाबले में 36 टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन संत परकाश सिंह सरपंच अत्तोवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे खेलों मुकाबलों से ही युवा वर्ग साहसी, निडर आत्मनिर्भर बनता है और प्यार भाईचारे की भावना पैदा होती है।
आयोजित मुकाबलों दौरान अंडर 17 लड़कों की टीम में गढ़दीवाला की टीम ने पहला बसी दौलत खां की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर 17 लड़कियों में गढ़दीवाला की टीम ने पहला, लाला लाजपत राए सीसै स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ओपन में लड़कों में बसी दौलत खां ने पहला, यूनाईटिड स्पोर्टस क्लब टांडा ने दूसार लड़कियों में गुरु कृपा स्पोर्टस क्लब पुरहीरां ने पहला बसी दौलत खां क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित अविनाश राय खन्ना, संजीव तलवाड़, अवतार सिंह, सतविंदर सिंह ढट्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
इस मौके पर राज सिंह, डा. मनोहर लाल, डा. सुरिंदर सिंह, डा. एसपी सिंह, दियाल सिंह, सुरिंदर कुमार एमसी, सतीश कुमार, जगमोहन सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम सिंह, जसजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जतिंदर कुमार, महिंदर प्रताप, राजिंदर सिंह, सतीश कुमार, अमनिंदर कौर, ठाकुर दास, गुरदीप सिंह, बलराज कंग, मंजीत सिंह, संजीव मिंटू, हरजिंदर टोनी, हरदीप सिंह, बृज शर्मा, जसवंत सिंह, सुखविंदर हैप्पी, विपन शर्मा शामिल थे।