- Hindi News
- अनुसूचित जाति से संबधित छात्रों से फीस लिए जाने के एडीसी ने दिए निर्देश
अनुसूचित जाति से संबधित छात्रों से फीस लिए जाने के एडीसी ने दिए निर्देश
होशियारपुर| पोस्टमैट्रिक, प्री मैट्रिक स्कालरशिप टू एससी स्टूडेंट्स स्कीम तहत अनुसूचित जाति से संबधित छात्रों से फीस लिए जाने कम संख्या वर्ग के वजीफों संबधी जिला प्रबंधकीय कंप्लैक्स के बैठक हाल में एडीसी हरमिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते एडीसी ने पंजाब सरकार की तरफ से दिए जा रहे वजीफो संबधी जानकारी देते हुए शैक्षणिक वर्ग के मुखियों को निर्देश किए कि अनुसूचित जाति के छात्रों की फीस स्कूलों कालेजों की तरफ से ली जाए। इन छात्रों की फीसें सरकार की तरफ से संस्थाओं के बैंक खातों में सीधे ही ट्रांसफर कर दी जाएंगी। इस मौके पर जिला अफसर राजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अफसर मोहन सिंह लेहल, तहसील भलाई अपसर तरसेम मसीह और सभी स्कूलों और कालेजों के शैक्षणिक वर्ग के प्रमुख इस बैठक में शामिल थे।