पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशियारपुर ने गुरदासपुर को पांच विकेट से हराया

होशियारपुर ने गुरदासपुर को पांच विकेट से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओपन वर्ग में टांडा यूनाइटेड ने पुरहीरां की टीम को 41-27 से हराया

पंजाबक्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर जिला मैच के अंतर्गत जोन-ए का दो दिवसीय मैच होशियारपुर और गुरदासपुर के बीच खेला गया, जिसमें होशियारपुर ने गुरदासपुर को पांच विकेट से हराकर 6 अंक हासिल किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. रमण घई ने बताया कि गुरदासपुर की टीम ने पहली पारी में बल्लेवाजी करते हुए 40.2 आवरों में मात्र 98 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष घई और सतीश ने दो-दो तथा बलविंदर, करण चावला, जशनीव, वनीत मिश्रा और इंद्रप्रीत ने एक-एक खिलाडी को आउट किया। होशियारपुर की बल्लेवाजी भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी और पूरी टीम 116 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें कर्ण चावला ने ४२ और हरसिमरण ने 22 रनों का योगदान दिया। १८ रन से पिछड़ने के वाद गुरदासपुर ने अपनी दूसरी पारी में कुल १५१ रन बनाए तथा होशियारपुर को जीत के लिए १३४ रन का लक्ष्य दिया। सबसे ज्यादा जसकर्णजीत ने ५४ रन और माधव ने 30 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष घई ने 5 विकेट, सतीश और बलविंदर ने क्रमश: 3 और 2 खिलाडि़यों को आउट किया। १३४ रन का पीछा करने उतरी होशियारपुर की टीम ने ३२ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर १३७ रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान आशीष घई ने ७५ रन की नाबाद पारी खेल कर होशियारपुर को जीत दिलाई। इस अवसर पर एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला, डॉ. पंकज शिव, पीसीए सलेक्टर जसवीर सिंह और हरजीत सिंह, जिला कोच दलजीत, दविंदर कौर और बलविंदर कुमार आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन करते मैनेजर लखविंदर सिंह साथ है मनीपाल सिंह अन्य।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर जिला मैच में खिलाड़ियों से जानपहचान करते मुख्य मेहमान अन्य।