पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीरज शर्मा विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

नीरज शर्मा/विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीरज शर्मा/विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

डीएवीकॉलेजमें मंगलवार को यहीं से पढ़े एक पुराने छात्र ने हेड क्लर्क की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्टाफ की मीटिंग में गया प्रिंसिपल के सामने रिवॉल्वर रखकर कहा, मैडम जी, मैं भल्ला मार दित्ता। हुण तुसीं पुलिस बुला लवो। माल रोड के एक धार्मिक स्थान पर बैठने वाले रोहित मेहता ने हेड क्लर्क राज कुमार भल्ला को छह गोलियां मारीं। इसके बाद स्टॉफ की मीटिंग में घुस जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर प्रिंसिपल नीरजा गुलाटी के टेबल पर रख दी और पुलिस बुलाने को कहा। एसएसपी होशियारपुर, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया।

35 साल के रोहित की मां मीना मेहता डीएवी कॉलेज में ही क्लर्क थीं। उस दौरान कॉलेज मैनेजमेंट में कुछ घपला हो गया। इसका इलजाम उन पर लगा। बताया जा रहा है कि हेड क्लर्क राजकुमार भल्ला की तरफ से ह्रास करने पर मीना ने सितंबर 2013 में वीआरएस ले ली थी। उसके दो महीने बाद नवंबर 2013 में मीना मेहता के पति डॉ. रजिंदर पाल मेहता की मौत हो गई। वह डीएवी कॉलेज के मैनेजमैंट महासचिव भी रहे थे। रोहित के मन में यह बात घर कर गई थी कि उसके पिता की मौत भल्ला के कारण ही हुई है। इसका बदला उसने भल्ला की जान लेकर लिया। उसने रिवाल्वर की छह की छह गोलियां भल्ला पर चलाईं। चार भल्ला के सीने, एक पीठ में और एक पेट के दाहिने हिस्से में लगी।

घर में सन्नाटा पसरा हुआ था, पता चल चुका था कि बेटे ने कत्ल कर दिया है। घर में सहमी हुई बैठी रोहित की मां मीना मेहता ने बताया कि उसके बेटे ने दो महीने पहले ही रिवाल्वर खरीदा था। समझाने पर रोहित ने कहा कि उसे इसका शौक है। पता नहीं था कि उसके मन में यह सब कुछ चल रहा है। मीना ने बताया कि मुझे कॉलेज में परेशान किया जाता था लेकिन इस संबंधी बेटों से कभी कोई बात नहीं की, ताकि वो कोई गलत कदम उठाएं।