पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म जैसे मामलों का भगोड़ा बिल्ला पकड़ा

दुष्कर्म जैसे मामलों का भगोड़ा बिल्ला पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | भगौड़ेचल रहे आरोपी बिल्ला गुज्जर को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि नंद लाल उर्फ बिल्ला गुज्जर पुत्र धर्मचंद निवासी शांति नगर अस्लामाबाद पर कई मामले दर्ज हैं। इस पर कुछ 307, कुछ अपहरण और एक मामला दुष्कर्म का भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिल्ला भंगी चो के पास अपनी गाड़ी एक्स यूवी नंबर पीबी-07 जैड 5284 के पास घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे भंगी चो के पास काबू कर लिया। बिल्ला के पास मौके पर ही एक देसी कट्टा बोर 315, एक जिंदा कारतूस, 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।