- Hindi News
- बीजेपी ने जारी की लिस्ट, सबसे कम उम्र के निपुण शर्मा भी लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने जारी की लिस्ट, सबसे कम उम्र के निपुण शर्मा भी लड़ेंगे चुनाव
परमिंदर बरियाणा/ नीरज शर्मा | होशियारपुर
बीजेपीनेमंगलवार को अपनी लिस्ट जारी कर दी। इसमें खास बात यह है कि वार्ड नंबर 35 से निपुन शर्मा को मैदान में उतारा है। 31 साल के निपुन संभवता: सबसे कम उम्र के उम्मीदार हैं। उन्हें बीजेपी के खन्ना गुट के एक बड़े नेता विजय अग्रवाल की टिकट काटी है और इसी टिकट को लेकर पूरे दिन पेच फंसा था। खन्ना सांपला ने विजय अग्रवाल को टिकट दिलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था लेकिन निपुन के पिता पंजाब में आरएसएस के अहम आगू हैं। टिकट दिलवाने में उनकी भी अहम भूमिका है। दूसरी और खन्ना ग्रुप के ही बड़े नेता गोपी चंद कपूर की भी टिकट काटी गई है। इसी तरह संजीव तलवाड़ एवं कमलजीत सेतिया अपनी धर्मप|ियों को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे।
यहहुई लिस्ट जारी : जारीकी गई लिस्ट के अनुसार वार्ड नंबर 1 से त्रिशला देवी, 2 नंबर वार्ड से शिव कुमार सूद, 3 नंबर वार्ड में रंजीत सिंह, 4 नंबर वार्ड में नीति सिंह तलवाड़, 5 नंबर वार्ड में कमल सेतिया, 6 नंबर वार्ड में रजिंदर सिंह परमार, 7 नंबर वार्ड में राकेश सूद, 9 नंबर वार्ड में मुखी राम, 10 नंबर वार्ड से मलकीत सिंह , 11 नंबर वार्ड से रंजीत चौधरी, 12 नंबर वार्ड से कुलवंत सिंह, 13 नंबर वार्ड से मीनू सेठी, 14 नंबर वार्ड से अजीत सिंह लक्की, 16 नंबर वार्ड से नरिंदर कौर, 29 नंबर वार्ड से मनजिंदर सिंह सियान, 30 नंबर वार्ड से प्रिया, 31 नंबर वार्ड से रितु बांसल, 32 नंबर वार्ड से मिनाक्षी शारदा, 33 नंबर वार्ड से कविता परमार, 34 नंबर वार्ड से सुनीत दुआ, 35 नंबर वार्ड से निपुण शर्मा, 36 नंबर वार्ड से मेगना बंसल, 37 नंबर वार्ड से कमलेश कुमार, 38 नंबर वार्ड से स्वतंत्र कैंथ, 39 नंबर वाड से अनिता नारद, 40 नंबर वार्ड से सुरेश कपाटिया, 42 नंबर वार्ड से कृष्णा अरोड़ा, 46 नंबर वार्ड अशोक कुमार, 47 नंबर वार्ड से राकेश सुरी, 48 नंबर वार्ड से हरिकृष्ण धामी, 49 र्स्वजीत सिंह 50 नंबर वार्ड में सुरेखा बरजाता को टिकट का ऐलान किया गया है।
होशियारपुर में टिकट फाइनल होने के बाद निपुण शर्मा के साथ तीक्ष्ण सूद की धर्मप|ी राकेश सूद का स्वागत करते कमेटी बाजार के लोग। -भारत भूषण बबलू