पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामे के ढाबे पर दर्जन भर युवकों ने की तोड़फोड़

मामे के ढाबे पर दर्जन भर युवकों ने की तोड़फोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | चौहालमें सोमवार देर रात मामे दे ढाबे में दर्जन भर युवकों ने तोड़फोड़ की। ढाबे के कारिंदे की ओर से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार होने पर कार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर भाग निकले। हमले का कारण बिल देने पर हुई कहासुनी बताई जा रही है। ढाबा मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर से बाहर गए थे। ढाबे पर उनके पिता त्रिलोचन सिंह बैठे थे। रात नौ बजे के करीब सफेद रंग की कार दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हमलावर आए। आते ही उन्होंने ढाबे के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। मनप्रीत ने बताया कि तीन लड़कों की पहचान हुई है। 22 जनवरी को वह रोटी खाने के बाद बिल नहीं दे रहे थे। इसे लेकर कहासुनी हुई थी। हमले के पीछे उन्हीं तीनों का हाथ है।