पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन बीतने पर भी सिर्फ 11 ने किया नामांकन

चार दिन बीतने पर भी सिर्फ 11 ने किया नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

नामाकंनभरनेको अब कुछ घंटे ही बचे हैं। सात फरवरी से शुरू नामांकन प्रक्रिया में चार दिन बीतने के बावजूद मात्र 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें ज्यादा उम्मीदवार आजाद हैं।

चौथे दिन मंगलवार को 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीसरे दिन वीआईपी शू मेकर ओम प्रकाश जक्खू ने भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किए थे। चौथे दिन वार्ड नंबर 3 से जतिंदर सिंह सैनी, वार्ड नंबर 17 से रीना, वार्ड नंबर 26 से सरवण सिंह, वार्ड नंबर 27 से तीन उम्मीदवार सुनील कुमार, मनोहर लाल और हरमेश लाल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 37 से बलविंदर कुमार, वार्ड नंबर 39 से रेणू और वार्ड नंबर 45 से दो उम्मीदवार सतविंदर सिंह और सुरिंदर पाल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले सोमवार को वार्ड नंबर 27 से वीआईवी मोची ओम प्रकाश जक्खू ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

अबमात्र कुछ घंटे ही शेष : एकतरफ जहां भाजपा ने दो फरवरी को अपने उम्मीदवारों से नगर निगम चुनावों के लिए आवदेन मांगे थे लेकिन मंगलवार शाम तक भाजपा हाईकमान द्वारा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं थी। इससे पहले गुटबंदी के कारण सोमवार को भी चंडीगढ़ में बैठकों का दौर चलता रहा था। अब भाजपा प्रत्याशियों के पास बुधवार को कुछ ही घंटों का समय होगा।

उधर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने भी 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी और बचते आठ उम्मीदवारों को बहुत कम समय नामांकन करने के लिए मिलेगा। नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले कांग्रेसी कार्यालय में कांग्रेसी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के लिए अपने अपने दस्तावेजों को पूरा किया और अपने फार्मो में जो त्रुटियां थी उने पूरा किया और बुधवार को ही ज्यादा नामांकन दाखिल होंगे।

अकालीदल ने भी जारी की सूची : वार्डनंबर 15 से चंदन लक्की, वार्ड नंबर 17 से मनजीत कौर, वार्ड नंबर 19 से मनजीत सिंह राये, वार्ड नंबर 20 से प्रेम सिंह, वार्ड नंबर 21 से हरपिंदर सिंह, वार्ड नंबर 22 से मीना, वार्ड नंबर 23 से अवतार सिंह, वार्ड नंबर 24 विक्रमजीत सिंह कलसी, वार्ड नंबर 27 से बलजिंदर सिंह, वार्ड नंबर 28 से संतोख सिंह, वार्ड नंबर 41 से शकुंतला शर्मा, वार्ड नंबर 44 से नरिंदर सिंह, वार्ड नंबर 45 से अवतार सिंह कपूर उम्मीदवार होंगे।

स्वतंत्र कैंथ को टिकट मिलने के बाद मुंह मीठा करवाते लोग।

टिकट मिलने के बाद शिव सूद के परिजन खुशी व्यक्त करते हुए।