- Hindi News
- पंजाब रोडवेज के रिटायर्ड इंप्लाइज ने कहा सरकार धक्का कर रही
पंजाब रोडवेज के रिटायर्ड इंप्लाइज ने कहा- सरकार धक्का कर रही
होशियारपुर | पंजाबरोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग स्थानीय बस स्टैंड में सोहन लाल पूर्व स्टेशन सुपरवाइजर की अध्यक्षता में हुई। जत्थेबंदी के सरपरस्त अध्यक्ष चंद भारद्वाज पूर्व ट्रैफिक मैनेजर ने कहा कि जल्द ही बजट मिलने पर मेडिकल बिलों की अदायगी होने की संभावना है पर सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ सरासर धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर बैठे कर्मचारियों की मांगों जैसे डीए की किशत का बकाया देना, मेडिकल बिलों की अदायगी करने आदि मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बजट सैशन उपरांत जथेबंदी द्वारा आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर कमलजीत कैशियर, निर्मल सिंह, ठाकुर दास, अवतार सिंह, कुलभूषन प्रकाश सिंह, परमजीत सिंह, शाम लाल, ज्ञान सिंह, रनजीत कुमार आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा-बजट सेशन के बाद अगली रणनीति बनाएंगे।