पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकारों को हैंडीक्राफ्ट आर्टिनेंस का दर्जा दिया, कारीगरों को जारी होंगे पहचान पत्र

स्वर्णकारों को हैंडीक्राफ्ट आर्टिनेंस का दर्जा दिया, कारीगरों को जारी होंगे पहचान पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | भारतसरकार ने स्वर्णकारों को हैंडीक्राफ्ट आर्टिनेंस का दर्जा दिया है, जिसके तहत कारीगरों को हैंडीक्राफ्ट आर्टिनेंस के तौर पर पहचान-पत्र जारी करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल के डिवैल्पमेंट कमिश्नर ने सभी रीजनल डायरेक्टर को पत्र के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों का अनुसरण करने को कहा। उक्त जानकारी पंजाब स्वर्णकार और जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव राजेश जौहरी ने आल इंडिया प्रधान बहादुर सिंह और पंजाब प्रधान जगजीत सिंह सहदेव के हवाले से जिला पदाधिकारियों प्रधान प्रदीप हांडा, कोषाध्यक्ष सुशील पप्पू, शहरी प्रधान परमिंदर पिंदी, सरप्रस्त सुरिंदर राजपूत, सलाहकार विजय बग्गा के साथ हुई बैठक में कही।