संतों के दर्शाए मार्ग पर चलें
होशियारपुर | संतनिरंकारी सत्संग भवन अस्लामाबाद में मुखी माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में संत समागम करवाया गया। इस दौरान जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भक्ति विनम्रता और सहनशीलता से ही की जा सकती है, अपनी चतुराइयों और बुद्धि से भक्ति करना तो दूर की बात, एक कदम तक भक्ति के मार्ग पर नहीं चला जा सकता। उन्होंने कहा कि सत्संग में बैठना अच्छी किस्मत की बात है। यह जीवन इंसान को निराकार की जानकारी के लिए मिला है। इंसान में दिन-प्रतिदिन अहंकार बढ़ता जा रहा है। कई बार इंसान को संत महात्मा समझाते है कि इस परमात्मा की जानकारी कर लो लेकिन इंसान के पास समय ही नहीं है।
अंत में मुखी माता सुभदरा देवी जी ने आई हुई संगत और जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू जी का धन्यवाद करते हुए संगत को संतों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संचालक बाल किशन, शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी, पटवारी निर्मल दास, कैप्टन हरी राम, पंकज, राकेश, सुशील कुमार, निरजा, विक्की, अनुराधा जी, बहन मोहनी जी, बहन सुशील शिंवागी बोहरा, हरभजन सिंह, अनुराधा जी आदि उपस्थित थे।