- Hindi News
- मार्केट कमेटी का सुपरवाइजर ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा
मार्केट कमेटी का सुपरवाइजर ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा
ठेकेदार की शिकायत मिलने पर उससे मांगे थे पचास हजार रुपए
भास्करन्यूज | होशियारपुर
मार्केटकमेटीके सुपरवाइजर पुरहीरां के रहने वाले जगरूप सिंह विजिलैंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ लिया।
डीएसपी विजिलेंस कुलवंत राय ने बताया कि मंडी में रेहड़ी लगाने वाले लालचंद और उसके साथियों ने जगरूप से मंडी ठेकेदार मक्खन सिंह की शिकायत की थी। आरोप था कि ठेकेदार उनसे रोज मर्जी से टैक्स वसूलता है। पहले 70 रुपए लेता था फिर 100 रुपए और अब 120 लेना शुरू कर दिया था। इस शिकायत पर जगरूप सिंह ने मक्खन सिंह को फोन पर कार्रवाई की धमकी दी थी। जब मक्खन सिंह ने कार्रवाई करने के लिए कहा तो जगरूप ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। दस हजार में मामला सुलटाने की कोशिश की तो जगरूप ने कार्रवाई की धमकियां देनी शुरू कर दीं। मक्खन सिंह ने विजिलेंस से शिकायत की। विजिलेंस ने वीरवार को ट्रैप लगाकर जगरूप सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया। डीएसपी राए ने बताया कि उक्त आरोपी पर भ्रष्टाचार एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मक्खनसिंह पर भी हो सकती है कार्रवाई : डीएसपीविजिलेंस से मक्खन सिंह द्वारा वसूल की जा रही अधिक टैक्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले पर भी जांच होगी। यदि मक्खन सिंह आरोपी पाया गया तो उसका भी ठेका रद्द कर दिया जाएगा।
जगरूप सिंह ने विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा।