पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीदवार उड़ा रहे कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां, प्रशासन मूक दर्शक

उम्मीदवार उड़ा रहे कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां, प्रशासन मूक दर्शक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहांएक तरफ आज पेपरों की जांच चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ चुनाव में उतरे अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों ने कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं। उनका लक्ष्य केवल जीत प्राप्त करना है।

उम्मीदवारों को प्रशासन द्वारा कोड ऑफ कंडक्ट की लिस्ट तो जारी की गई है लेकिन कोई भी उम्मीदवार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इसी के चलते उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में जगह-जगह चुनाव प्रचार सामग्री लगाई है। उम्मीदवारों ने अपनी अधिकतर सामग्री सरकारी खंबो पर लगा दी है जो कोड ऑफ कंडक्ट की उल्लंघना है। उम्मीदवारों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियॉं पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। अब तक प्रशासन ने किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है ही सरकारी विभाग जिनके खंबों पर यह फ्लैक्स लगाई गई हैं। उन्होंने इस पर कोई नोटिस नहीं लिया है।

जल्दीकी जाएगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएमआनंद सागर शर्मा ने बताया कि कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां उड़ाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी खंबों सरकारी इमारतों पर लगाई गई फ्लैक्स को उतरवा दिया जाएगा।

बिजली के खंभों पर लगे चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स।