- Hindi News
- एसपी डोगरा के साले मनदीप कैनेडा में करेंगे वकालत
एसपी डोगरा के साले मनदीप कैनेडा में करेंगे वकालत
एडवोकेटमंदीप कुमार शर्मा ने कैनेडा में वकालत का लाइसेंस प्राप्त किया है। मनदीप शर्मा के पिता रमेश चंद्र शर्मा भी होशियारपुर की जिला कचहरी में वकालत का कार्य करते रहे हैं तथा उनकी माता राजरानी सेवामुक्त अध्यापिका हैं। मनदीप कुमार ने गंगानगर से वकालत की डिग्री ली तथा होशियारपुर एडवोकेट एके सोनी के साथ प्रैक्टिस करनी शुरू की। 2007 में वह पीआर लेकर कैनेडा चले गए और वहां उन्होंने वकालत शुरू की। इसके साथ-साथ वहां की राजनीति में भी रूचि लेनी शुरू की। वह कैनेडा में डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ जुड़े हैं। 1987 से 1996 तक उन्होंने जूडो के खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई थी। मनदीप की बहन आरती जो एसपी सिटी नरेश डोगरा की प|ी हैं, ने बताया कि मनदीप को कैनेडा में वकालत का लाइसेंस मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।
होशियारपुर के डीएसपी सिटी नरेश डोगरा अपनी प|ी आरती डोगरा बेटी अलीषा डोगरा बेटे आनिश डोगरा के साथ।