पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ लेकर मनाई बसंत

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ लेकर मनाई बसंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

अखिल भारतीय कल्याण मंच की तरफ से 24वां बसंत महोत्सव सिंघ सभा स्कूल होशियारपुर में करवाया गया। इस महोत्सव में जिले भर के लगभग 24 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पीडी आर्य स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल माहिलपुर, शिशु शिक्षा मंदिर स्कूल, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, संत कबीर पब्लिक स्कूल, चन्नो मेमोरियल पब्लिक स्कूल, होली हार्ट स्कूल, रेलवे मंडी स्कूल, प्ले वे मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस पावन महोत्सव पर भारतीय संस्कृति और सभ्याचार से जुड़े कार्यक्रम पेश कर रंग बिखेरे।

इस मौके लोक नाच भांगड़ा, गिद्दा, फेंसी ड्रेस कंपीटिशन जिसमें राधा कृष्ण, भीलनी, लाला लाजपत राय, भगत सिंह के स्वरूप देखने को मिले। प्रधान मलकीयत सिंह सोंध ने मेहमानों का स्वागत किया और बताया कि अखिल भारतीय कल्याण मंच द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने और युवाओं को समाज निर्माण के साथ जोड़ने का यह एक प्रयास है जिसे संस्था पूरी तहदिली से निभा रही है।

इस दौरान नरिंदर सिंह जस्सल, प्रेमनाथ जोशी, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. जमील बाली, डॉ. र| चंद, मेयर शिव सूद, प्रेम सिंह, कुलविंदर सिंह, चंदन, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह चौहान, बलराज सिंह चौहान, हरजीत सिंह मठारू, कृष्ण लाल जंजुआ, अविनाश चंद जोशी, मलकीत सिंह नहेड़ू, शाम सिंह, सुभाष चंद्र, सुदर्शन पराशर, निर्मल सिंह, सुरेंदर कौर, तनवीर, कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, अवतार सिंह लायल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...