डीएवी कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर लेक्चर
होशियारपुर | डीएवीकॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने नारी सशक्तिकरण विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर करवाया। इसमें डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के समाजशास्त्र विभाग के मुखी डॉ. जगदीश चंद्र मेहता मुख्य वक्ता थे। प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा, डॉ. कुलवंत सिंह, प्रो. अनिल कुमार और प्रो. रीना सहोता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डॉ. मेहता ने कहा कि आज समाज में नारी को उसका उचित स्थान नहीं मिल रहा जो कि बहुत दुख की बात है। नारी को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने में सभी को आगे आना होगा, जिसके लिए नारी को भी खुद प्रयास करना होंगे। मंच संचालन छात्रा जसलीन ने किया।