टॉडलर्स होम के स्टूडेंट्स ने बसंत मनाई
होशियारपुर | टॉडलर्सहोम स्टडी हॉल में बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके टॉडलर्स का प्रांगण पीले फूलों और पतंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याध्यापिका सुमन गुलाटी ने सरस्वती पूजन और ज्योति प्रज्जवलित कर किया। सभी विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की और बसंत पंचमी से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया।