पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों से बात कर बनाएंगे चुनाव घोषणा पत्र : जैरथ

लोगों से बात कर बनाएंगे चुनाव घोषणा पत्र : जैरथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने चलाई परिवार जोड़ मुहिम

आम आदमी पार्टी

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

आमआदमीपार्टी की पंजाब में चल रही परिवार जोड़ो मुहिम को आम जनता का जो रिस्पांस मिल रहा है वह अविश्वसनीय है। कई क्षेत्रों से केवल कुछ परिवार बल्कि पूरे का पूरा मोहल्ला आप के साथ जुड़ने के लिए तैयार रहता है।

इस बात की जानकारी आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता यामिनी गोमर ने इस मुहिम में शामिल होकर दी। आज की इस मुहिम में मोहल्ला गुरु नानक नगर और साथ लगते अन्य स्थानों पर जैरथ, गोमर के साथ-साथ पार्टी के सदस्यों मदन लाल, सुरजीत सिंह सैनी, मनी गोगिया, दीपक सिद्धु, आकाशनूर, हरजीत सिंह, राजेश सैनी ने लगभग 75 परिवारों को ‘आप’ में शामिल किया।

जैरथ ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को जानना है। पार्टी पंजाब में चुनाव घोषणा पत्र में लोगों की समस्याओं उनके हल का जिक्र करेगी। घोषणा पत्र लोगों से संवाद के बाद ही तैयार किया जाएगा। जैरथ कहा कि उन्हें एक विधवा ने बताया कि सरकार ने वादे के मुताबिक 500 रु. प्रति महीना नहीं बल्कि जनवरी तक की पेंशन केवल 250 रुपये के हिसाब से ही दी है। कई लोगों ने बिजली बिल के साथ पानी और सीवरेज का बिल का विरोध किया। जैरथ ने कहा कि 2017 में आप की सरकार के गठन के बाद लोगों की समस्याओं का तुरंत हल किया जाएगा।

लोगों से मिलते आप की राष्ट्रीय परिषद के मेंबर एडवोकेट नवीन जैरथ अन्य।

होशियारपुर | आमआदमी पार्टी के लोगों में बढ़ रहे रुझान से दूसरी राजनीतिक पार्टियों में डर का माहौल है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप बड़ी जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। उक्त प्रगटावा विधानसभा हलका चब्बेवाल से आप के फंड रेजिंग इंचार्ज रमन कुमार ने हलके के गांवों में डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान किया। रमन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब का दौरा करेंगे। इसके प्रति पार्टी वर्करों में पूरा उत्साह है। आप की सरकार बनने पर राज्य से नशे को बाहर किया जाएगा और विकास करके लोगों को राहत दी जाएगी। राज्य के दूसरे विधानसभा हलकों की तरह ही हलका चब्बेवाल का विकास नहीं हुआ है। यहां से जीतने वाले विधायक सोहन सिंह ठंडल भले ही पंजाब सरकार में मंत्री हैं पर हलके के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आने में असफल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...