पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया नशामुक्त भारत के लिए आंदोलन चलाए : राणा

सोशल मीडिया नशामुक्त भारत के लिए आंदोलन चलाए : राणा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर के निर्देशन में समाजसेवी संगठन यूथ डेवलपमेंट क्लब द्वारा गांव बहअत्ता के डीएवी स्कूल में थीम बेस शैक्षणिक एवं जागरूकता कैंप लगाया गया। मुख्यातिथि प्रिंसिपल दर्शना ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे समग्रता से निपटने की जरूरत है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार प्रयास कर रही है पर इस के निवारण के लिए समाज के हर अंग के योगदान की आवश्यकता है। रिसोर्सपर्सन राकेश कुमार ने कहा कि नशा एक मानसिक, सामाजिक और चिकित्सकीय समस्या है और इसके इलाज के लिए व्यक्ति, परिवार, दोस्त, समाज, सरकार और कानून को साथ मिलकर एक दिशा में काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नशा मुक्ति के लिए हर कदम उठा रही है और इसके लिए जल्द ही हेल्पलाइन स्थापित किए जा रहे हैं। इस दिशा में माता-पिता और समाज के साथ ही सोशल मीडिया से भी ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है और इसलिए इस मीडिया को नशामुक्त भारत के लिए आंदोलन चलाना चाहिए। समाज सेवी ओम प्रकाश ने कहा कि नशे की जकड़ में आए युवा खुद को ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को तबाह करते हैं। युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बाहर निकलना आवश्यक है और इसकी चिंता पूरे समाज को करनी होगी। इस अवसर पर अनीता, रोहित, दीपक, गुरदयाल, सतीश, शुभम, रजत, शिव, नरेंदर, राजीव, रामन, विशाल, अभिषेक उपस्थित थे।

प्रिं. दर्शना ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई, इससे समग्रता से निपटने की जरूरत।

खबरें और भी हैं...