पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातभर बारिश, सुबह विश्व कबड्‌डी मैच कैंसिल, खेल प्रेमियों का उत्साह पड़ा ठंडा

रातभर बारिश, सुबह विश्व कबड्‌डी मैच कैंसिल, खेल प्रेमियों का उत्साह पड़ा ठंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचवेंविश्व कबड्डी कप के रविवार को होशियारपुर में होने वाले चारों मैच रद्द हो गए। शुक्रवार की रात से जारी बारिश शनिवार रात भर होती रही। हालांकि प्रबंधकों की तरफ से स्टेडियम के अंदर बने मैदान को तिरपाल से कवर कर दिया गया था लेकिन रविवार सुबह आउटफील्ड में जलभराव को देख खेल अधिकारियों ने करीब दस बजे चारों मैच निरस्त करने की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी। रविवार को होशियारपुर में इंग्लैंड मैक्सिको की महिला खिलाड़ियों के कबड्डी मुकाबले देखने को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह था। यही नहीं कबड्डी प्रेमी पाकिस्तान स्वीडन के बीच होने वाले मुकाबले देखने के प्रति भी काफी उत्साहित थे। पाकिस्तान पहले ही सैमीफाइनल में पहुंच चुका था लेकिन पाकिस्तानी कबड्डी खिलाड़ियों के दांव-पेच देखने को कबड्डी प्रेमी रविवार को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि बारिश के कारण उनका उत्साह ठंडा पड गया।

इनटीमों में होने थे मैच

डेनमार्कबनाम कैनेडा (लड़के) का पहला मैच, दूसरा मैच इंग्लैंड बनाम मैक्सिको (लड़कियां), तीसरा मैच इंग्लैंड बनाम अर्जेंटाइना(लड़के), चौथा मैच पाकिस्तान बनाम स्वीडन(लड़के)।