पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड छह में पानी की निकासी बड़ी समस्या, सात में गंदगी से लोग बेहाल

वार्ड छह में पानी की निकासी बड़ी समस्या, सात में गंदगी से लोग बेहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

होशियारपुरकार्पोरेशन के चुनावों की नई वार्डबंदी के मुताबिक वार्ड नंबर छह पहले वार्ड नंबर 13 था। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है बरसाती पानी के निकासी की। इसके अलावा गंदगी से भी लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर छह के मोहल्ला बालकृष्ण का जब मौका देखा तो गलियों में गंदगी के ढेर लगे थे लेकिन गंदगी से बड़ी समस्या बरसाती पानी के निकासी की सामने आई। मोहल्ला निवासियों ने बताया बुल्लावाड़ी से लेकर शिमला पहाड़ी की तरफ बालकृष्ण रोड पर बरसात का पानी भर जाता है। बारिश के दिनों में पानी की निकासी होते तीन से चार घंटे भी लग जाते हैं। लोगों ने बताया कि नालें की समस्या प्रेमगढ़ में आती है जहां से बरसाती पानी की निकासी तेज नहीं हो पाती और यहे एरिया पानी से भर जाता हैं।

फायरब्रिगेडरोड की हालत भी खस्ता

होशियारपुरकी सबसे व्यस्त रोड फायरब्रिगेड रोड की हालत दयनीय बनी हुई है। बारिश से पहले छोटे छोटे गड्ढे भी बड़े हो चुके हैं। इस कारण राहगीरों के साथ साथ दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड नंबर सात की पुलिस लाइन रोड पर पुलिस लाइन ग्राउंड में गंदगी के डंपर खेल मैदान में आने वाली खिलाड़ियों को मुंह चिढ़ाते हैं। वहीं इंप्रूवमेंट रोड को जाती सड़क पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके अलावा सड़कों की हालत भी ज्यादा बढ़िया नहीं है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। मोहल्ला निवासी महंगा सिंह ने बताया कि सफाई करने वाले अपनी मर्जी से आते हैं और मर्जी मुताबिक सफाई करते हैं।

फायरब्रिगेड रोड पर पड़े गड्‌ढों में बरसात के कारण पानी भर जाता है। इस कारण लोगो को भारी परेशानी होती है।

वार्ड नंबर सात के पुलिस लाइन रोड पर पड़े गंदगी के ढेर।

दर्द नगर