- Hindi News
- कांग्रेस के उम्मीदवार तय करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित, बाजवा को देगी रिपोर्ट
कांग्रेस के उम्मीदवार तय करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित, बाजवा को देगी रिपोर्ट
शहरीकांग्रेस अध्यक्ष रजनीश टंडन की अध्यक्षता में कांग्रेसी वर्करों की बैठक हुई। बैठक में नगर निगम चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। टंडन ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी उम्मीदवार तय कर अपनी रिपोर्ट बाजवा को देगी। इसके बाद उम्मीदवार का अंतिम फैसला होगा। बैठक में शहरी कांग्रेस के प्रभारी अभय सिंह, सीनियर कांग्रेसी नेता डॉ. कुलदीप नंदा, अमरपाल काका, दिलबाग सिंह, तरुणजीत कौर सेठी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर अभय सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र से अलग हो गई है और यू टर्न ले लिया है। लोगों से किए वादे भूल गई है। यहां डॉ. कुलदीप नंदा और अमरपाल काका ने भी विचार रखें।